स्थापना दिवस पर किया पौधा रोपण, संरक्षण का संकल्प

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : भारतीय युवा कांग्रेस का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने पौधा रोपण करते हुए उनके संरक्षण का भी संकल्प लिया।
यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय रावत के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को भारतीय युवा कांग्रेस का स्थापना दिवस मनाया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने संगठन के पूर्व सदस्य आकाश नेगी की स्मृति में पौधा रोपण किया। कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष विजय रावत ने कहा कि 9 अगस्त 1960 को पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी ने युवाओं की सहभागिता के लिए मोर्चा संगठन के रुप में युवा कांग्रेस को मान्यता दी। वर्तमान में युवा कांग्रेस सामाजिक कुरीतियों को दूर करने सहित महिलाओं व शोषित वर्ग के विकास के लिए कार्य कर रही है। कार्यकम में युवा कांग्रेसियों ने त्याग, न्याय, शांति, सत्य के रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। इस मौके पर प्रमोद रावत, मनोज गुसांई, अनुज गुसांई, मनीष चातुरी, दीपक बिष्ट, मुकुल नेगी, सागर राजपूत, मो. रानू, अनुराग ध्यानी, विनय रावत, युवराज नेगी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *