स्वस्थ शरीर के लिए प्रतिदिन योगाभ्यास का लिया संकल्प

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : भाबर स्थित वैदिक आश्रम गुरुकुल महाविद्यालय कण्वाश्रम में आमजन को योग के प्रति जागरूक करने के लिए शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान लोगों ने स्वस्थ शरीर के लिए योग को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।
संस्थापक योग राज विश्वपाल जयंत ने विद्यार्थियों को जीवन में योग के महत्व के बारे में बताया। कहा कि स्वस्थ शरीर के लिए हमें जीवन में योग को अपनाना चाहिए। अस्थमा, रक्तचाप, मधुमेह, चर्मरोग, हृदयरोग सहित कई अन्य बीमारियां योग से दूर हो जाती हैं। कहा कि शरीर को भीतर से साफ करने के लिए शंख प्रक्षालन किया जाता है। यह वर्ष में दो बार होता है। इससे आंतों में जमा मल निकल जाता है जिससे कई बीमारियों से बचा जा सकता है। कहा कि योगाभ्यास से स्मरण शक्ति का भी विकास होता है। इसलिए विद्यार्थियों को अवश्य योग करना चाहिए। कहा कि आमजन को योग के प्रति जागरूक करने के लिए कण्वाश्रम में 27 नवंबर तक महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस मौके पर डा. राजवीर सिंह शास्त्री सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *