बुराइयों से दूर रहने का संकल्प लिया

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : ब्रह्मा कुमारी श्रीनगर सेवा केंद्र द्वारा त्रिमूर्ति शिव जयंती के महत्व पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर रंगारंग कार्यक्रमों के साथ भक्तिमय गीतों व आध्यात्मिक योग से लोगों को रूबरू कराते हुए बुराइयों से दूर रहने की प्रतिज्ञा और अच्छाइयों को धारण करने का दृढ़ संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम में का शुभारंभ एनआईटी श्रीनगर के कुलसचिव डॉ. धमेन्द्र त्रिपाठी, भाजपा मंडल अध्यक्ष जितेन्द्र धिरवाण, सीओ श्रीनगर एसडी नौटियाल, रंगकर्मी विमल बहुगुणा एवं राजयोगी बीके मेहर चंद द्वारा दीप प्रज्जवलित कर संयुक्त रूप से किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता राजयोगी बीके मेहर चंद ने शिवरात्रि महापर्व के बारे में बताया। मुख्य अतिथि एनआईटी के कुलसचिव डॉ.धमेन्द्र त्रिपाठी ने अध्यात्म से जुड़े रहने एवं भारतीय संस्कृति की रक्षा करने के लिए प्रेरित किया। विशिष्ट अतिथि सीओ श्रीनगर श्याम दत्त नौटियाल ने कहा कि आध्यात्मिक मार्ग हमें जीवन में दिव्य गुणों की धारणा करने का मार्ग प्रशस्त करता है। वरिष्ठ रंगकर्मी विमल बहुगुणा ने गीत द्वारा समस्त देवी देवताओं का आह्वान किया। संचालन बीके नीलम ने किया। इस मौके पर डॉ. केके गुप्ता, नरेश नौटियाल, बीएन अंथवाल, भाजपा जिला मंत्री अनिता बुड़ाकोटी आदि मौजूद रहे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *