संगठन की मजबूती का लिया संकल्प

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: हिंदू जागरण मंच की जिला कार्यकारिणी की मंच कार्यालय में आयोजित बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा की गई। इस दौरान सदस्यों ने संगठन की मजबूती के लिए कार्य करने का संकल्प लिया।
इस दौरान वक्ताओं ने विभिन्न मुद्दों पर आम जन को जागरूक करने पर बल दियाजिला संयोजक सौरभ गोदियाल ने कहा कि हमें संगठन को मजबूत करना होगा। सभी सदस्यों को मिशन के रूप में कार्य करना होगा। प्रदेश सह संयोजक मुकेश आनंद ने कहा कि संगठन को मजबूती देने के साथ ही आम जन को लव जेहाद सहित अन्य मुद्दों पर जागरूक करना होगा। तभी समाज से बुराइयों को दूर किया जा सकता है। बैठक में प्रदेश के सभी खंडो में शीघ्र ही मंच की कमेटियों का गठन करने पर भी सहमति बनी। बैठक में नगर संयोजक प्रीतम नेगी, आशुतोष द्विवेदी, अनूप ध्यानी, रवींद्र बिष्ट और विमल कोटियाल सहित सभी सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *