संगठन की मजबूती का लिया संकल्प

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा की ओर से संगठन की मजबूती के लिए कार्य करने का संकल्प लिया गया। इस दौरान वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं को केंद्र सरकार की योजनाओं से भी अवगत करवाया।
भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह आर्य ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार समाज के सभी तबकों को साथ लेकर विकास कार्य चला रही है, जिसका समाज के अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंच रहा है। इसलिए आगामी चुनावों में हमें फिर से पार्टी को विजयी बनाने के लिए कार्य करना होगा। मुख्य वक्ता पूर्व जिला महामंत्री विजय लखेड़ा ने कहा कि हमें पार्टी को मजबूत बनाने के लिए अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ना होगा। इससे पूर्व मोर्चा द्वारा ध्रुवपुर में सुखरौ मण्डल का लाभार्थी मेला आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह रावत, भाजयुमो जिलाध्यक्ष शांतनु रावत, मंडल अध्यक्ष सुखरौ हरि सिंह पुंडीर, नगर अध्यक्ष पंकज भाटिया और भाजपा अनुसूचित मोर्चा नगर मंडल भूपेन्द्र सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *