कोटद्वार-पौड़ी

संगठन की मजबूती का लिया संकल्प

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : कांग्रेस कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने संगठन की मजबूती का संकल्प लिया है। इस दौरान पूर्व शिक्षक, अधिकारी व कर्मचारियों ने कांग्रेस की सदस्यता भी ग्रहण की।
कांग्रेस महानगर की अध्यक्ष सुधा असवाल व पूर्व प्रदेश महामंत्री रंजना रावत की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य में जनता के असली मुद्दों के लिए कांग्रेस पार्टी ही सड़क से संसद तक संघर्ष कर रही है। कहा कि भारतीय जनता पार्टी विकास के मुद्दों को दरकिनार कर जनता का शोषण करने का कार्य कर रही है। कांग्रेस अंकिता भंडारी हत्याकांड सहित अन्य मुद्दों को लेकर अपना संघर्ष जारी रखेगी। इस दौरान पूर्व खंड शिक्षा अधिकारी यशवंत सिंह बिष्ट, पूर्व प्रशासनिक अधिकारी जगमोहन सिंह गुसाई, बलवीर सिंह रावत, धर्मपाल सिंह बिष्ट, गोपाल सिंह गुसाईं, सुधा असवाल, चंद्रमोहन असवाल, प्रदीप सिंह नेगी, विजय नेगी, अनस] गबर सिंह रावत, कृपाल सिंह नेगी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!