संगठन की मजबूती का लिया संकल्प

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : भारतीय जनता पार्टी भाबर मंडल ने संगठन की मजबूती के लिए कार्य करने का संकल्प लिया है। कहा कि एक सितंबर से भाजपा का सदस्यता अभियान पूरी गंभीरता के साथ चलाया जाएगा।
जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत ने कहा कि एक सितंबर से 15 अक्टूबर तक चलने वाले सदस्यता अभियान के लिए कार्यकत्र्ताओं व पदाधिकारियों की विशेष टीम बनाई जाएगी। प्रत्येक बूथ पर दो सौ से अधिक सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार के कार्यों को देखते हुए प्रत्येक व्यक्ति भाजपा से जुड़ना चाहता है। इसलिए हमें घर-घर जाकर संगठन को मजबूत करना होगा। कहा कि कार्यकत्र्ता मिस काल, क्यूआर कोड, नमो एप व आफलाइन फार्म जैसे विभिन्न माध्यमों से नए सदस्यों को जोड़ सकते हैं। इस मौके पर मनोज पांथरी, आशीष रावत, शैलेंद्र सिंह रावत, जंग बहादुर सिंह रावत, शशिबाला केष्टवाल, राजेंद्र बिष्ट, माया कंडारी, सिमरन बिष्ट, मुकेश देवलियाल, प्रमोद केसवाल, कमल नेगी, कुलदीप रावत, मनीष भट्ट, जगत सिंह रावत, शशिकांत जोशी, भाष्कर बडोला आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *