संगठन की मजबूती के लिए एक जुट होने का लिया संकल्प

Spread the love

भारतीय जनता पार्टी की ओर से आयोजित किया गया महाजनसंपर्क अभियान
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : भारतीय जनता पार्टी के महाजनसंपर्क अभियान में कार्यकर्ता व पदाधिकारियों ने संगठन की मजबूती के लिए कार्य करने का संकल्प लिया है। इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने अनुभव साझा किए।
भारतीय जनता पार्टी के महा जनसंपर्क अभियान के तहत शुक्रवार को बदरीनाथ मार्ग स्थित प्रेक्षागृह में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम बदरी केदार मंदिर समिति के सदस्य पुष्कर जोशी की अध्यक्षता में हुआ। सम्मेलन का आरंभ करते हुए जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत ने नए एवं पुराने कार्यकर्ताओं के साथ विधानसभा अध्यक्ष और कोटद्वार विधानसभा विधायक ऋतु खंडूड़ी भूषण का स्वागत किया। सम्मेलन में वरिष्ठ कार्यकर्ताओं द्वारा उत्तराखंड आंदोलन, मुजफ्फरनगर कांड, राम मंदिर आदि पुरानी यादों को नए कार्यकर्ताओं को बताया गया। कहा कि उस समय की विषम परिस्थितियों के बाद भी उन्होंने पार्टी की मजबूती के लिए कार्य किया। कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में राष्ट्रहित में कार्य करते हुए अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम ऊंचा कर रही है। कई वरिष्ठ कार्यकर्ता कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भावुक हो गए। मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने पार्टी की मजबूती के लिए सबको मिलकर कार्य करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ कार्यकर्ता उमेश त्रिपाठी, राकेश मित्तल, निर्मला नैथानी, आशा डबराल, दर्शन सिंह बिष्ट, सुमित गर्ग, अर्चना शर्मा, सेवक राम मानूजा, रामेश्वरी देवी, विमला शुक्ला, विजय लखेड़ा आदि ने अपने अनुभव को साझा किया। इस अवसर पर सभी प्रकोष्ठ संयोजक ऋषि कंडवाल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जगमोहन सिंह रावत, प्रदेश प्रवक्ता विपिन कैंथोला, जिला उपाध्यक्ष जंग बहादुर सिंह रावत, जिला मीडिया प्रभारी विनोद रावत, जिला मंत्री राकेश देवरानी, नगर मंडल अध्यक्ष पंकज भाटिया, भाबर मंडल अध्यक्ष हरि सिंह पुंडीर और कालागढ़ मंडल अध्यक्ष मीनाक्षी चौधरी सहित सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *