संगठन की मजबूती के लिए एकजुट होने का लिया संकल्प

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : कांग्रेस कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने संगठन की मजबूती के लिए एकजुट होने का संकल्प लिया है। इस दौरान जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए।
महानगर कांग्रेस की ओर से सिताबपुर रोड़ स्थित एक बारातघर के सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस द्वारा अनुमोदित कोटद्वार जिला कांग्रेस की नई जिला कार्यकरिणी के पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी, पूर्व विधायक शैलेंद्र सिंह रावत, पूर्व गढ़वाल सांसद प्रत्याशी मनीष खंडूड़ी, महापौर हेमलता नेगी व कांग्रेस आईटी सेल के प्रदेश अध्यक्ष विकास नेगी ने सामूहिक रूप से प्रदान किए। साथ ही नव नियुक्त जिलाध्यक्ष विनोद डबराल द्वारा मार्ग दर्शक मण्डल व स्थाई सदस्यों की सूची भी जारी की गई। इस दौरान वरिष्ठ नेताओं ने सभी कांग्रेस जनों को एक जुट होकर भाजपा की जनविरोधी, महिला एवम युवा विरोधी नीतियों का खुलासा करने का आह्वान करते हुए कहा कि जनता अब भाजपा की चाल को समझ गई है और केवल चुनावों का इंतजार कर रही है। इसलिए पार्टी को विजयी बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर कार्य करना होगा। कार्यक्रम में पूर्व राज्यमंत्री विजय नारायण सिंह एवं जसबीर राणा, महिला जिलाध्यक्ष रश्मि पटवाल, जिलाध्यक्ष एससी प्रकोष्ठ ओमप्रकाश कोटला, महानगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुधा असवाल, महिला जिलाध्यक्ष एससी प्रकोष्ठ प्रीति देवी, पूर्व जिलाध्यक्ष डा. चन्द्र मोहन खर्कवाल, मनबर सिंह आर्य, सूरज प्रसाद और योगेंद्र सिंह बिष्ट सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *