नशाबंदी के लिए कार्य करने का लिया संकल्प

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : गढ़वाल सर्वोदय मण्डल एवम कण्वाश्रम ग्राम स्वराज्य समिति के सयुंक्त तत्वावधान में नजीबाबाद रोड स्थित एक वेडिंग पॉइंट कोटद्वार में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 78वें शहीद दिवस के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर गांधी जी को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए व व उनके प्रिय भजन प्रस्तुत किये गए।
गढ़वाल सर्वोदय मंडल के अध्यक्ष डॉ. सुरेंद्र लाल आर्य ने कहा कि भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में महात्मा गांधी के अमूल्य योगदान के कारण उन्हें राष्ट्रपिता के रूप में जाना जाता है। दीपक कुकरेती ने कहा कि अस्पृश्यता निवारण, खिलाफत आंदोलन, असहयोग आंदोलन, नमक मार्च और भारत छोड़ो आंदोलन स्वतंत्रता संग्राम के दौरान गांधी जी द्वारा चलाये सबसे महत्वपूर्ण आंदोलन हैं। महेन्द्र कुमार अग्रवाल ने कहा कि गांधी जी का सत्य और अहिंसा का संदेश आज भी सर्वाधक प्रासंगिक है। कार्यक्रम का संचालन राजेन्द्र पंत व शूरबीर खेतवाल ने किया। इस दौरान नशाबंदी के लिए कार्य करने का संकल्प लिया गया। अभिभावकों से भी अपील की कि वह अपने बच्चों की गतिविधियों को देखें और उनका भविष्य संवारने की दिशा में काम करें। उन्होंने कहा कि नशे का सेवन धीरे-धीरे अपराधिक गतिविधियों की ओर धकेल देता है और इस दलदल से उबर पाना फिर मुश्किल है। सभी लोगों को नशा मुक्ति के लिए आगे आना होगा। इस अवसर पर विनय किशोर रावत, नेत्र सिंह रावत, स्नेहदीप रावत, प्रवेश नवानी, राकेश अग्रवाल, धीरेंद्र नेगी, श्रीमती मंजू रावत, बृजेन्द्र नेगी, किशन सिंह रावत, गोविंद सिंह रावत, गीता बिष्ट आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *