कोटद्वार व आसपास के क्षेत्र गुरुवार को पूरे दिन चलती रही बारिश
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: कई दिनों से उमस व गर्मी झेल रहे शहरवासियों के लिए गुरुवार की बारिश से काफी राहत मिली। देर पूरे दिन चलती रही बरिश से जगह-जगह जलभराव की स्थिति देखने को मिली। नालियां चोक होने से कई घरों में बरसात का पानी घुस गया।
मध्यरात्रि से शुरू हुआ बारिश का दौर गुरुवार को पूरे दिन चलता रहा। सुबह सात बजे से साढ़े 11 बजे तक बारिश की हल्की फुहारें पड़ती रही। लेकिन, दोपहर एक बजे से अचानक मौसम का मिजाज दोबारा बदल गया। दो बजे बाद हवा के साथ तेज बारिश शुरू हो गई। इस दौरान शहर की अधिकांश सड़कों पर जलभराव देखने को मिला। नालियां चौक होने से घरों में बरसात का पानी घुसने लगा। जलभराव की सबसे बुरी स्थिति देवी रोड, झंडाचौक व बदरीनाथ मार्ग में देखने को मिला। देवी रोड निवासी मयंक कुमार ने बताया कि सफाई कर्मियों की हड़ताल के कारण नालियों की सफाई नहीं हो पाई थी। जिसका असर पानी लोगों के घरों में घुसने लगा है। कहा कि नगर निगम को जल्द नालियों की सफाई करवानी चाहिए।