उजपा के व्यापार प्रकोष्ठ में जिम्मेदारियां बांटी गई

Spread the love

नई टिहरी। उत्तराखंड जनएकता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष संजय बहुगुणा ने केंद्रीय अध्यक्ष दिनेश धनै एवं जिला अध्यक्ष संजय मैठाणी की उपस्थिति में 58 सदस्यीय कार्यकारिणी घोषित की है। इस मौके पर केंद्रीय अध्यक्ष पूर्व काबीना मंत्री दिनेश धनै ने कहा कि उजपा से लगातार लोग जुड़ रहे हैं। आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी बेहतर प्रदर्शन करेगी। रविवार को केंद्रीय कार्यालय में कार्यकारिणी का विस्तार कर घोषणा करते हुए संजय बहुगुणा ने रणवीर सिंह मल्ल, विक्रम सिंह रावत, कर्म सिंह तोपवाल, अब्दुल अतीक, शशिभूषण भट्ट, दिनेश उनियाल, युद्घवीर रावत, गंगाधर चमोली, राजेन्द्र सिंह भण्डारी,आशा भट्ट,चतर सिंह धनोला, विनोद सजवाण को संरक्षक। गुरु प्रसाद लसियाल, गौरव डोभाल, आनंद सिंह तोपवाल, शिव प्रसाद उनियाल, विनोद जड़धारी, उत्तम सिंह नेगी, अब्दुल सफीक को उपाध्यक्ष। विजेन्द्र सिंह राणा, दीपक राणा, प्रवीन मखलोगा, अंजना बहुगुणा, नरेश बडोनी को जिला महासचिव, महिपाल सजवाण, अनिता रावत, शांति र्केतुरा, संजय चौहान को जिला सचिव और जिला संयुक्त सचिव दिनेश मखलोगा,चतर सिंह नेगी व प्रदीप कोठारी, टीके बिजल्वाण को कोषाध्यक्ष। रवि मैठाणी,असद अली, रविन्द्र चौहान, राकेश भट्ट, प्रदीप राणा को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई। इसके साथ ही साथ ही 21 कार्यकारणी सदस्य को भी प्रकोष्ठ में स्थान दिया गया। इस मौके पर बलबीर नेगी सहित दर्जनों मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *