मोदी सरकार के 8 वर्ष को लेकर कार्यक्रमों के लिए सौंपी जिम्मेदारी

Spread the love

 

 

रुद्रप्रयाग। भाजपा संगठन की बैठक में पीएम मोदी सरकार के 8 वर्ष सुशासन एवं गरीब कल्याण कार्यक्रम के तहत होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई। कार्यक्रम की सफलता के लिए जिला संयोजक, सह संयोजक के साथ ही मंडल स्तर पर टोली गठन कर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी भी सौंपी गई। तिलवाड़ा में आयोजित बैठक भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश उनियाल की अध्यक्षता में हुई। जिसमें आगामी 30 मई से 15 जून तक पीएम मोदी सरकार के 8 वर्ष सुशासन एवं गरीब कल्याण कार्यक्रम की सफलता के लिए कार्यकर्ताओ से चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि प्रत्येक मंडल में बूथ स्तर तक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिसमें मण्डल अध्यक्ष, मण्डल प्रभारी व मण्डल टोली की मुख्य भूमिका होगी। कहा कि प्रतिदिन के कार्यक्रम की सूचना जिला संगठन व जिला संयोजक मण्डल उपलब्ध करानी होगी। कार्यक्रम में किसान, अल्प संख्यक गरीब के कल्याण जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस अवसर पर जिला संयोजक शकुन्तला जगवाण, सह संयोजक दीपराज बंगारी, घनशयाम पुरोहित,अमित रावत को जिम्मेदारी सौंपी गई है। साथ ही संबंधित कार्यकर्ताओं को अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी ईमानदारी के साथ करने की अपेक्षा की गई। ताकि प्रत्येक व्यक्ति तक कार्यक्रम को पहुंचाया जा सके। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह, जिला महामंत्री विक्रम कंडारी, अनूप सेमवाल, जिला उपाध्यक्ष त्रिलोक रावत, भूपेंद्र भंडारी, मंडल प्रभारी दरम्यान जख्वाल, जय प्रकाश सेमवाल, ओम प्रकाश बहुगुणा, प्रह्लाद गुंसाईं, किसान मोर्चा मातबर बिष्ट, मण्डल अध्यक्ष जखोली मेहरवान रावत, मण्डल तिलवाड़ा कुलबीर रावत, मीडिया प्रभारी सतेंद्र बर्तवाल आदि मौजूद थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *