अधिवेशन के लिए अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : राजकीय शिक्षक संघ के मंडलीय अधिवेशन के लिए निर्वाचन अधिकारियों और पर्यवेक्षक की तैनाती आदेश किए गए हैं। संघ का दो दिवसीय मंडलीय अधिवेशन 19 दिसंबर से पूर्णानंद इंटर कॉलेज मुनिकीरेती ऋषिकेश में होना है। अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा गढ़वाल मंडल एमएस बिष्ट ने अधिवेशन को लेकर डीईओ माध्यमिक देहरादून सुदर्शन सिंह बिष्ट को निर्वाचन अधिकारी, बीईओ नरेंद्र नगर ओम प्रकाश वर्मा को सह निर्वाचन अधिकारी सहित डीईओ माध्यमिक हरिद्वार नरेश कुमार को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। एडी ने कहा कि अविधवेशन पर होने वाला सारा व्यय संघ की मंडल शाखा स्तर से ही वहन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *