पर्यावरण सुरक्षा हम सबकी जिम्मेदारी

Spread the love

लैंसडौन वन प्रभाग की ओर से आयोजित किया गया कार्यक्रम
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। वन्य-जीव जंतु सप्ताह के तहत आयोजित कार्यक्रम में वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ.हरक सिंह रावत ने आमजन से पर्यावरण सुरक्षा की अपील की। कहा कि बिना पर्यावरण संरक्षण हम धरती पर जीवन की कल्पना भी नहीं कर सकते। इस दौरान कार्यक्रम में स्कूली छात्र-छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण पर आधारित पेंटिंग भी बानाई।
मंगलवार को वन विभाग की ओर से पनियाली गेस्ट हाउस में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्कूली छात्रों ने वन्य जीव जंतु के लिए मनुष्य द्वारा उत्पन्न की गई समस्याओं पर एक नाटिका का मंचन किया गया। विद्यालय के बच्चों ने जीव जंतुओं की बनाई हुई पेंटिंग का प्रदर्शन भी किया। प्रतियोगिता में प्रथम,द्वितीय व तृतीय आने वाले छात्रों को वन एवं पर्यावरण मंत्री द्वारा सम्मानित किया गया। काबीना मंत्री ने कहा कि इस धरती पर मनुष्य के साथ-साथ जीव जंतुओं को भी जीने का अधिकार है ,हम लोगों को अपने अधिकारों के साथ-साथ जीव जंतुओं के अधिकारों के बारे में भी सोचना चाहिए। कहा कि इस धरती को साफ सुथरा और स्वच्छ बनाने में छोटे से जीव से लेकर बड़े जीव का हाथ है। कहा कि भाजपा सरकार ने निर्णय लिया है की जीव-जंतु सप्ताह इस वर्ष सभी विद्यालयों में भी मनाया जाएगा, इस मौके पर डीवीजनल फोरेस्ट आफिसर दीपक सिंह,रेंजर प्रमोद उनियाल, भुवनेश खर्कवाल, राकेश मित्तल, रामकुमार अग्रवाल, भावर मंडल अध्यक्ष मनोज पांथरी, महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष रानी नेगी, उज्वला सामाजिक संस्था के अध्यक्ष रश्मि सिंह, आशा बलूनी,पूनम खंतवाल ,भाजपा नगर मंडल के महामंत्री माहेश्वरी बिष्ट, बृजपाल राजपूत, करमचंद गांधी, राजीव प्रजापति , पूनम थपलियाल, मीना बृजवाल बीना रावत, शशिबाला केष्टवाल, हरि पुंडीर उपस्थित थे।
फोटो: 8

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *