महंगाई के लिए भाजपा की डबल इंजन को ठहराया जिम्मेदार

Spread the love

रुद्रपुर। ग्राम पंचायत सुरेंद्रनगर में कांग्रेस की बैठक में विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा हुई। कांग्रेस ब्लक अध्यक्ष किशोर राय ने कहा कि डबल इंजन सरकार ने आमजन का जीना दुश्वार कर दिया है। गृहणी की रसोई इतनी महंगी हो गई है कि भरपेट भोजन का इंतजाम नहीं हो पा रहा है। रोजगार छिन गए हैं। ब्लक अध्यक्ष ने कहा कि समाज के सभी वर्गों के विकास के लिए कांग्रेस को सत्ता में लाना है। उन्होंने बूथ कमेटी व फ्रंटल संगठनों समेत महिला संगठन के कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों को लेकर जनजागरूकता अभियान चलाने पर जोर दिया। नगर अध्यक्ष उत्तम आचार्य ने कहा कि देश की आधी आबादी भाजपा को सबक सिखायेगी। यहां कंचन मंडल, पूजा नेगी, अर्पणा हालदार, जोशना यादव, कमला वशु, सुमित्रा सिकदर, उर्मिला हालदार, विधानमंडल, देवाशीष मिस्त्री, विप्लव मिस्त्री, परितोष मंडल, रतन तिनिया मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *