29 को घोषित होगें परिणाम

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विवि में हिंदी पखवाड़ा के तहत सोमवार को श्रुतलेख एवं सुलेख प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें विवि के 20 प्रशासनिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया। विवि की राजभाषा प्रकोष्ठ की समन्वयक प्रो. गुड्डी बिष्ट ने बताया कि प्रतियोगिता के परिणाम 29 सितंबर को घोषित किए जाएंगे। प्रतियोगिता संपन्न कराने में शोधार्थी आकाशदीप, नवनीत, नवीन भट्ट का मुख्य सहयोग रहा। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *