रिटायर डिप्टी कमांडेंट चंद्र सिंह नेगी का निधन

Spread the love

देहरादून(। समाजसेवी और असम राइफल्स के सेवानिवृत डिप्टी कमांडेंट चंद्र सिंह नेगी (उम्र 83) का निधन हो गया है। उनके निधन पर विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने शोक जताया। चंद्र सिंह नेगी ने 1962 के भारत चीन युद्ध और वर्ष 1971 के बांग्लादेश मुक्ति संग्राम में बतौर सेनानायक बहादुरी से लड़े। उनकी विशिष्ट सेवाओं और बहादुरी के लिए वर्ष 1969 में तत्कालीन गवर्नर द्वारा उनको कमेंडेशन अवार्ड प्रदान किया गया था। मूल रूप से चमोली जिले के खत्याड़ी ग्राम निवासी चंद्र सिंह नेगी सेवानिवृत्ति के बाद सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेते रहे। असम राइफल्स एक्स सर्विसमैन संगठन के संस्थापक सदस्य होने की अलावा उन्होंने नंदा देवी राज राजेश्वरी समिति के गठन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उनके निधन पर अनेक सामाजिक संगठनों और लब्ध प्रतिष्ठित व्यक्तियों ने उनके अपर राजीव नगर स्थित आवास पर पहुंचकर अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *