एरियर भुगतान नहीं होने पर सेवानिवृत्त स्वास्थ्य कर्मचारी संगठन ने जताया रोष

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: सेवानिवृत्त स्वास्थ्य कर्मचारी संगठन ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों के एरियर का अभी तक भुगतान न होने पर रोष व्यक्त किया है।
इस संबध में सेवानिवृत्त स्वास्थ्य कर्मचारियों की बैठक में संगठन अध्यक्ष गणेशी नेगी ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारी लंबे समय से अपने देयको के भुगतान की मांग कर रहे हैं। मुख्य चिकित्साधिकारी के माध्यम से एरियर के भुगतान की बात कही जा रही है, लेकिन अभी तक दुगड्डा ब्लाक के 33 व पौड़ी से लगभग 92 सेवानिवृत्त कर्मचारियों के एरियर का भुगतान नहीं हो पाया है। इस कारण उन्हें आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मौके पर कर्मचारियों के एरियर का शीघ्र भुगतान करने की मांग की गई और ऐसा न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई।बैठक में सरोज जखमोला, आशा भटनागर, सरस्वती रावत, कुसुम तोमर और सुमित्रा राणा सहित संगठन के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *