सेवानिवृत्त डाक सेवकों ने मासिक भरण पोषण देने की मांग

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : डाक विभाग के ग्रामीण डाक सेवकों ने रिटायर्ड होने के बाद अनुदान, मासिक भरण पोषण भत्ता दिए जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि मासिक भरण पोषण भत्ता न मिलने से परिवार के भरण पोषण में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कहा कि वह काफी समय से समस्याओं की निराकरण की मांग कर रहे है, लेकिन इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जिस कारण सेवानिवृत्त डाक सेवकों में रोष पनप रहा है। उन्होंने केंद्र सरकार को ज्ञापन भेजकर जल्द समस्या का हल करने की मांग की है। सोमवार को पूर्व ग्रामीण डाक सेवक नारायण सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ज्ञापन भेजा। इस दौरान उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार रिटायर्ड ग्रामीण डाक सेवकों के भरण पोषण के लिए उचित कदम उठाए। उन्होंने केंद्र सरकार से रिटायर्ड डाक सेवकों को सेवानिवृत्ति के बाद मासिक भरण पोषण भत्ता, अनुदान, मासिक भत्ता दिए जाने की मांग।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *