पुलिस को फिर मिली सफलता, पीड़ित को लौटाए 18 हजार रूपये

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। पौड़ी गढ़वाल पुलिस की साइबर सेल को फिर सफलता मिली है। साइबर सेल ने साइबर ठगी का शिकार हुए व्यक्ति के खाते में 18 हजार रूपये की धनराशि लौटाई है। गत गुरूवार को भी साइबर सेल ने एक पीड़ित के खाते में 53,722 रूपये की धनराशि लौटाई थी।
साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने बताया कि हरेंद्र सिंह बिष्ट पुत्र भरत सिंह बिष्ट निवासी रतनपुर सुखरौ कोटद्वार विगत 5 जुलाई 2021 को प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि उनके खाते से किसी अज्ञात व्यक्ति ने पेटीएम के माध्यम से 18 हजार रूपये की धनराशि निकाल ली है। उक्त सम्बन्ध में साईबर सेल द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आवेदक से लेन-देन का विवरण प्राप्त कर आवेदक के खाते से कटी धनराशि पेटीएम पेमेंट गेटवे के माध्यम से ऑनलाइन रम्मी लीजेंडस में गई है। साईबर सेल द्वारा तत्काल रम्मी गेम के नोडल से मेल के माध्यम से संपर्क कर प्रतिपक्षी के वॉलेट को फ्रीज करवाया गया और पीड़ित हरेंद्र के खाते में 18 हजार रूपये की धनराशि वापस कराई गई। साइबर सेल ने किसी अज्ञात व्यक्ति के कॉल और मेसेज से सावधान रहने, किसी को भी अपना पासवर्ड, ओटीपी, सीवीवी शेयर ना करने, अन्जान लिंक, ऑनलाइन जॉब ऑफर से संबंधित लिंक पर क्लिक ना करने, अंजान क्यूआर कोड स्कैन ना करने की अपील की है। यदि कोई भी व्यक्ति ठगी का शिकार होता है तो तत्काल नजदीकी थाना, साईबर सैल पौड़ी मोबाइल नंबर 8791844177, 8445154040 पर सूचना दें। साइबर सेल टीम में साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह, कांस्टेबल कैलाश शाह, अरविंद राय आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *