जयन्त प्रतिनिधि।
सतपुली। राजकीय इंटर कालेज सतपुली में नव प्रवेशी छात्र-छात्राओं के स्वागत हेतु स्वागतोत्सव आयोजित किया गया। इस मौके पर सरकारी स्कूलों में छात्राओं के सर्वांगीण विकास को हो रहे प्रयासों की जानकारी अभिभावकों को दी गई।
अभिभावक संघ अध्यक्ष श्रीमती विमला रावत कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल रही। प्रधानाचार्य राम अवध भास्कर ने कहा कि छात्राओं को जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए समय का सदुपयोग करना चाहिए। बच्चों को जीवन में तीन मुख्य आदतों खाना, खेलना व पढ़ना को अपनाने की आवश्यकता है। उन्होंने छात्राओं को गतिविधि के माध्यम से समय के महत्व को समझाया। उन्होंने छात्राओं को प्रेरित किया की वे भविष्य में भी इसी प्रकार अपनी प्रगति को बनाए रखें और राजकीय विद्यालयो में अपने भाई, सम्बंधी, आस-पास पड़ोस के लोगों को अधिक से अधिक प्रवेश लेने को प्रेरित करे।