विवादित बयान देने पर रेवत रेड्डी का फूंका पुतला

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : सनातन धर्म को लेकर दिए गए विवादित बयान पर भाजयुमो ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवत रेड्डी का पुतला दहन किया।
गुरुवार को युवा मोर्चा कार्यकर्ता झंडाचौक के समीप एकत्रित हुए। यहां उन्होंने तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के खिलाफ नारेबाजी की। कहा कि रेवंत रेड्डी सनातन धर्म को लेकर विवादित बयान दे रहे हैं। जिसका युवा मोर्चा विरोध करता है। कहा कि कांग्रेस सहित अन्य महागठबंधन हिंदुत्व के खिलाफ काम कर रहे हैं। इससे विपक्ष की विचार धारा का पता चलता है। कहा कि देश में सनातन को लेकर विवादित टिप्पणी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। रेवंत रेड्डी को पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए। कहा कि रेवंत रेहड्डी की विवादित बयान देने की आदत पड़ गई है। ऐसे में उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जानी चाहिए। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजगौरव नौटियाल, शांता बमराड़ा, अभिषेक नेगी, सौरभ नौडियाल, यमन डबराल, विजय रावत, आशेषी रौतेला, नयन मोंगिया सहित अन्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *