सरकारी अस्पतालों में बदला ओपीडी में उपचार का समय

Spread the love

अल्मोड़ा। मौसम बदलते ही सरकारी अस्पतालों में सोमवार से ओपीडी में उपचार के समय में बदल गया है। अब डक्टर ओपीडी में सुबह 8 के बजाय 9 बजे से शाम 3 बजे तक मरीजों का इलाज करेंगे। इधर इस बीच अस्पताल में लगातार मरीज बढ़ रहे हैं। सोमवार को जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ देखने को मिली। हालांकि कुछ डाक्टरों के अवकाश में होने से मरीजों को इलाज की सुविधा नहीं मिल सकी।
हालांकि त्योहारी सीजन के चलते पिछले सोमवार की अपेक्षा अस्पताल में मरीज कम पहुंचे। डक्टरों ने सुबह नौ बजे से शाम तीन बजे तक ओपीडी में मरीजों का उपचार किया। डाक्टरों के अनुार इन दिनों सर्दी जुकाम, जोड़ो में दर्द के मरीजों की संख्या बढ़ गई। इधर महिला अस्पताल में भी कई डक्टरों के अवकाश में होने से मरीजों परेशान रहे। महिला अस्पताल में भी कई डक्टरों के अवकाश में होने से मरीजों परेशान रहे। इधर अस्पताल में लैब में रक्त जांच को सैंपल का भी समय बदल गया है। अब जिला अस्पताल में 9 बजे से 12 बजे तक रक्त जांच को सैंपल लिए जाएंगे। जबकि उसी दिन 2 बजे से ढाई बजे तक सैंपल जांच की रिपोर्ट मरीजों को दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *