चार सूत्रीय मांगों के निराकरण को राजस्व उपनिरीक्षक हड़ताल पर डटे

Spread the love

अल्मोड़ा। राजस्व निरीक्षक एवं रजिस्ट्रार कानूनगो के पदों का एकीकरण करने समेत चार सूत्रीय मांगों को लेकर राजस्व उपनिरीक्षकां की कलमबंद हड़ताल जारी है। सोमवार को भी कार्मिकों ने उपनिरीक्षक व राजस्व सेवक संघ के बनैर तले तहसील कार्यालय के प्रागंण में प्रदर्शन किया। सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जल्द मांग पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। इस मौके पर कार्मिकों ने कहा कि समान कार्य समान वेतन, राजस्व उपनिरीक्षकों ने राजस्व निरीक्षक एवं रजिस्ट्रार कानूनगो के पदों का एकीकरण किये जाने, समान कार्य समान वेतन, संवर्गीय कार्मिकों को उच्चीत वेतनमान एक जनवरी 2006 से देने, 16वें बैच के राजस्व निरीक्षकों के प्रशिक्षण एवं राजस्व क्षेत्रों का पुनर्गठन कर उनकी सेवा नियमावली को प्रख्यापित किये जाने की मांग उठाई। बीते पांच दिनों से कार्मिक कलमबंद हड़ताल पर है। लेकिन इसके बाद भी उनकी मांगों को अनदेखा किया जा रहा है। जिससे कार्मिकों में भारी रोष है। कार्मिकों ने एक स्वर में जल्द से जल्द समस्याओं के निराकरण की मांग की। मांग पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। यहां मनीष कुमार, बलवंत सिंह देवली, हेम चंद्र, मोहन गिरी, कैलाश चंद्र, पूनम राज, नेहा वर्मा, कमला देवी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *