पिथौरागढ़ में राजस्व कर्मियों ने किया प्रदर्शन

Spread the love

पिथौरागढ़। चार सूत्रीय मांगों को लेकर राजस्व कर्मियों का कार्य बहिष्कार छटें दिन भी जारी रहा। कर्मियों ने शासन-प्रशासन पर अनदेखी का आरोप लगाया। कहा जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो जाएगी, तब तक वे पीटे नहीं हटेंगे। मंगलवार को पर्वतीय राजस्व निरीक्षक, राजस्व उपनिरीक्षक एवं राजस्व सेवक संघ के जिलाध्यक्ष विजय पंत व महासचिव सूर्यप्रकाश पांडेय के नेतृत्व में कर्मी टकाना स्थित रामलीला मैदान में एकत्र हुए। इस दौरान उन्होंने सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने राजस्व निरीक्षक व रजिस्ट्रार कानूनगो के पदों का एकीकरण करने पर नाराजगी जताई। कहा लंबे समय से कर्मचारी धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन उनकी सुध लेने वाला कोई नहीं है। कहा इस दफा वे पीटे नहीं हटेंगे। जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी, वे आंदोलन जारी रखेंगे।
ये रहे शामिलरू भावना वल्दिया, लीला रौतेला, दीपा जोशी, सुचिता बाफिला, अनंतश्री, नरेंद्र कुमार, विनोद भट्ट, द्गिंबर सिंह, कमल भट्ट, ललित मोहन कलौनी, शंकर दत्त कापड़ी, भगवती प्रसाद पंत, नरेंद्र गिरी, हेमंत कुमार, प्रवीन कुमार, दिनेश जोशी, मनोज मेहता, भरत मेहता, गोपाल डीनिया आदि रहे।
राजस्व कर्मियों ने तहसील कार्यकारिणी गठित की
पिथौरागढ़। पर्वतीय राजस्व निरीक्षक, राजस्व उपनिरीक्षक एवं राजस्व सेवक संघ ने पिथौरागढ़ तहसील कार्यकारिणी का गठन किया। चंद्री चंद को सर्वसम्मति अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। राजेंद्र बर्थवाल को सचिव, जगमोहन द्विवेदी को कोषाध्यक्ष, डिगंबर खोलिया को उपसचिव, उमेश रिंगवाल को उपाध्यक्ष, निशा वर्मा को महिला उपाध्यक्ष, शैलेंद्र लडवाल को लेखा निरीक्षक व गोपाल डीनिया को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौपी गई है। इसके अलावा जीवन लाल वर्मा, नवीन पांडेय, नरेंद्र गिरी व भगवती प्रसाद पंत को संरक्षक बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *