समाप्त होनी चाहिए राजस्व पुलिस व्यवस्था

Spread the love

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने सीएम को भेजा पत्र
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: अंकिता भंडारी निर्मम हत्याकांड के बाद उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने प्रदेश में जहाँ कहीं भी राजस्व पुलिस की व्यवस्था चली आ रही है, को तत्काल समाप्त कर सामान्य पुलिस बल के थाने या चौकी स्थापित करने हेतु मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र लिखकर शीघ्र इस विषय पर आदेश जारी करने का आग्रह किया है।
पत्र में विधानसभा अध्यक्ष ने कहा है कि प्रदेश में आज भी कई क्षेत्रों में राजस्व पुलिस व्यवस्था जारी है। आज के आधुनिक युग में जहां पुलिस विभाग में पूरे देश में पीड़ित जीरो एफ.आई.आर. दर्ज कराकर अपनी शिकायत पंजीकृत करा सकता है, वहीं राजस्व पुलिस जिसके पास आधुनिक हथियार तथा जॉच हेतु किसी भी प्रकार का प्रशिक्षण प्राप्त नहीं है, जांच कर रही है, यह चिंता का विषय है। कहा कि गंगा भोगपुर में यदि सामान्य पुलिस बल कार्य कर रहा होता तो निश्चित रूप से अंकिता आज हमारे मध्य होती और आम जनता में सरकारी कार्यप्रणाली के प्रति इतना रोष नहीं होता। विधानसभा अध्यक्ष ने तत्काल प्रभाव से मुख्यमंत्री से राजस्व पुलिस की व्यवस्था को समाप्त कर पुलिस चौकी एवं थाना स्थापित करने का आग्रह किया है जिससे भविष्य में इस प्रकार की अप्रिय घटना दोबारा घटित न हो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *