नगर निगम को मिला राजस्व कर निर्धारण अधिकारी

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि
कोटद्वार। आखिरकार कोटद्वार नगर निगम को राजस्व कर निर्धारण अधिकारी मिल ही गया है। अधिकारी ने कार्यभार संभाल लिया है। राजस्व कर निर्धारण अधिकारी के रूप में उत्तम सिंह नेगी ने सोमवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया है। उन्होंने कहा कि निगम का राजस्व बढ़ाने का प्रयास किया जायेगा।
पौड़ी गढ़वाल के प्रवेश द्वार कोटद्वार में 1955 में नगर पालिका परिषद अस्तित्व में आई। वर्तमान सरकार ने वर्ष 2018 में भाबर और सनेह क्षेत्र की करीब 35 ग्राम सभाओं को नगर पालिका में शामिल कर कोटद्वार नगर निगम बना दिया। नगर पालिका में 11 वार्ड थे और नगर निगम में 40 वार्ड बनाये गये। सरकार ने नगर निगम तो बना दिया, लेकिन निगम में अधिकारियों और कर्मचारियों की तैनाती नहीं की। जिस कारण निगम के कर्मचारियों पर काम का बोझ बढ़ गया। टैक्स कार्यालय में भी अधिकारियों की तैनाती न होने से कामकाज में दिक्कतें आ रही थी। क्षेत्र की जनता काफी समय से निगम में अधिकारियों की तैनाती की मांग कर रही थी। वर्तमान में नगर आयुक्त का पद भी रिक्त चल रहा है। पिछले दिनों शासन ने नगर आयुक्त पीएल शाह की एडीएम हरिद्वार पद पर तैनाती कर दी है। शासन ने अब कोटद्वार नगर निगम में राजस्व कर निर्धारण अधिकारी की तैनाती कर दी है। हरिद्वार में सहायक नगर आयुक्त के पद पर कार्यरत उत्तम सिंह नेगी को कोटद्वार नगर निगम में राजस्व कर निर्धारण अधिकारी के पद पर नियुक्त किया गया है। उन्होंने सोमवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *