राजस्व कर्मियों ने दी आंदोलन तेज करने की चेतावनी

Spread the love

अल्मोड़ा। चार सूत्रीय मांगों को लेकर राजस्व कर्मियों की उपनिरीक्षक और राजस्व सेवक संघ के बनैर तले कलमबंद हड़ताल जारी है। मंगलवार को कार्मिकों ने अल्मोड़ा तहसील परिसर में प्रदर्शन कर शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। जल्द मांगें पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
तहसील अध्यक्ष मनोज कुमार, संरक्षक बलवंत सिंह देवली, कोषाध्यक्ष राहुल सिंह रावत, मनीष कुमार, महिपाल सिंह पुडिर, सुमित कुमार अग्रवाल, रवि मोहन बिष्ट, कैलाश बिष्ट, हितेंद्र प्रसाद, रविश कुमार, कुलदीप जोशी, लीला गोस्वामी, देवकी देवी समेत कई राजस्व उपनिरीक्षक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *