रिवर्स पलायन उत्तरखंड को आत्म निर्भर बनाने में सक्षमरू कोश्यारी

Spread the love

 

देहरादून। महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी का मसूरी पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस मौके पर कोश्यारी ने कहा कि उत्तराखंड हमने बनाया है, इसलिए आत्मनिर्भर उत्तराखंड बनाने के लिए स्वरोजगार हर संभव प्रयास किए जाएंगे। रिवर्स पलायन उत्तराखंड को आत्मनिर्भर बनाने में सक्षम है ।
उत्तरकाशी जाते हुए मसूरी में कोश्यारी का भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश रावत, महिला मोर्चा अध्यक्ष गीता कुमाईं, पूर्व पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल सहित पार्टी कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी के साथ स्वागत किया। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में कोश्यारी ने कहा कि लंबे समय तक राजनीति में रहा हूं, उत्तराखंड राज्य इसलिए बनाया कि उत्तराखंड आत्मनिर्भर हो। यहां के लोग स्वरोजगार करें। पिछले सात-आठ साल से युवा वापस आकर स्वरोजगार के क्षेत्र में आगे बढ़ रहे हैं। उद्यान लगा रहे हैं। होम स्टे बना रहे हैं। मछली पालन के साथ ही अन्य कार्य कर रहे हैं। उन्हें देखकर खुशी होती है। कहा कि कुमाऊं भ्रमण के बाद उत्तरकाशी जा रहा हूं। वहां जाकर देखूंगा कि युवा किस तरह से स्वरोजगार कर रहे हैं। अगले लोकसभा चुनाव के सवाल पर कोश्यारी ने कहा कि यह तो भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ही बता पाएंगे। इस मौके पर महामंत्री कुशाल राणा, सतीश ढौडियाल, विजय बुटोला, विजय रमोला, सुमित भंडारी, रणवीर कंडारी, सीता पंवार, गीता, मीरा रमोला, रोशनी, गुडडी, यमुना लेखवार, मीरा सुरियाल आदि मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *