विकास कार्यों की समीक्षा बैठक ली

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। द्वारीखाल ब्लाक प्रमुख महेंद्र सिंह राणा ने विभिन्न विभागीय अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने अधिकारियों को जन समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उनके निराकरण के निर्देश दिए हैं।
सोमवार को आयोजित बैठक में मनरेगा, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन व खेल महाकुम्भ पर चर्चा की गई। ब्लाक प्रमुख ने विकास कार्यों में लापरवाही नहीं बरतने के भी निर्देश दिए। कहा कि आम जनता तक योजनाओं को पहुंचाने का काम किया जाए। बैठक में खण्ड विकास अधिकारी अतिया परवेज, सहायक खण्ड विकास अधिकारी जयकृत सिंह बिष्ट, हरेंद्र सिंह रावत आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *