त्रिपुरा में सड़क परियोजनाओं की समीक्षा, नितिन गडकरी ने कहा- लोगों से मंगाएंगे सड़क की तस्वीरें

Spread the love

नई दिल्ली, एजेंसी। नितिन गडकरी ने शुक्रवार को पूर्वोत्तर राज्यों त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम और मणिपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। गडकरी ने संबंधित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम और मणिपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की समीक्षा की।
बैठक में केंद्रीय मंत्री जनरल (सेवानिवृत्त) वीके सिंह और केंद्र और संबंधित राज्यों के वरिष्ठ परिवहन अधिकारी भी मौजूद थे। बैठक शुक्रवार (11 नवंबर) को असम के गुवाहाटी में हुई।
शुक्रवार भारत के पूर्वोत्तर क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की समीक्षा का आखिरी दिन था। गडकरी ने समीक्षा बैठक के दौरान ठेकेदारों को काम की अच्छी गुणवत्ता सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए।
गडकरी ने ठेकेदारों को यह भी चेतावनी दी कि वह ष्समय-समय पर उस क्षेत्र के नागरिकों से जमीन पर काम की सही स्थिति और गुणवत्ता के बारे में जानने के लिए तस्वीरें मंगाएंगे।ष् समीक्षा बैठक के दौरान परियोजनाओं और उन्हें समय पर पूरा करने में आने वाली बाधाओं पर चर्चा की गई। भूमि अधिग्रहण, लेटेस्ट टेक्नोलजी के इस्तेमाल, विवादों और चल रही और साथ ही भविष्य की परियोजनाओं के वित्तीय हस्तक्षेप जैसे कई मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक के बाद अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने कहा, ष्हम निरंतर मार्गदर्शन के लिए भारत सरकार को धन्यवाद देते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *