एसपी ने की मासिक अपराध गोष्ठी की समीक्षा

Spread the love

-थानों में लंबित मामलों का करें निस्तारण
बागेश्वर। पुलिस अधीक्षक अमित श्रीवास्तव ने वीडियो कांफ्रेस के माध्यम से मासिक अपराध गोष्ठी की समीक्षा की। सभी थाना प्रभारियों को लंबित मामलों का जल्द निस्तारण करने के निर्देश दिए। सीसीटीएनएस पोर्टल पर प्राप्त होने वाली शिकायतों पर प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करें। थाना प्रभारियों को बढ़ते हुए कोविड-19 संक्रमण के दृष्टिगत आम जनमानस को अधिक से अधिक से जागरूक करें। कोविड गाइडलाइन का कड़ाई से पालन करें। अवैध शराब, मादक पदार्थों की तस्करी, बिक्री की रोकथाम के लिए अभियान चलाएं। मिशन हौसला अभियान के तहत जरूरतमंदो की अधिक से अधिक सहायता करें। अपराध गोष्ठी के दौरान क्षेत्राधिकारी बागेश्वर, क्षेत्राधिकारी कपकोट, वाचक पुलिस अधीक्षक बागेश्वर, प्रभारी निरीक्षक आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *