योजनाओं की समीक्षा बैठक में अनुपस्थित रहने पर दो अधिकारियों के वेतन रोकने के आदेश

Spread the love

चमोली। जिला योजना, राज्य सेक्टर, केन्द्र पोषित एवं बाह्य सहायतित योजनाओं की प्रगति समीक्षा बैठक में अनुपस्थित रहने पर जिला अधिकारी हिमांशु खुराना ने जिला खादी एवं ग्रामोद्योग अधिकारी और जिला रेशम अधिकारी के वेतन रोकने के आदेश दिये हैं। समीक्षा बैठक में जिला अधिकारी ने विभागों को प्रस्तावित कार्यों तथा पिछले अवशेष कार्यों को शीर्ष प्राथमिकता पर पूरा करते हुए शत प्रतिशत व्यय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने विभागों को निर्देशित किया कि जिन योजनाओं का कार्य पूर्ण हो गया है उनका तत्काल भुगतान किया जाए और विभागों में अवशेष द्वितीय किश्त की धनराशि को पूर्ण व्यय करना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने कहा कि विभागों द्वारा जो भी कार्य निर्माणदायी संस्थाओं को दिए गए हैं उनकी स्वयं निगरानी करें और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता एवं समयबद्घता का भी पूरा ध्यान रखें। उन्होंने विभागों को प्रस्तावित योजनाओं के कार्य माह दिसंबर तक पूरा करते हुए शत प्रतिशत व्यय सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। इस दौरान जिलाधिकारी ने राज्य सेक्टर, केन्द्र पोषित, बाह्य सहायतित और 20 सूत्री कार्यक्रमों की समीक्षा भी की। जिसमें विभागों को प्रस्तावित कार्यों को जल्द पूरा करते हुए निर्धारित लक्ष्य हासिल करने के निर्देश दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *