जनता विकास कार्यों की समीक्षा करें : बेनाम

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : पौड़ी के पालिकाध्यक्ष यशपाल बेनाम की बीस साल की राजनीतिक पारी पूरी हो गई। उत्तराखंड आंदोलनकारी बेनाम ने पौड़ी पालिकाध्यक्ष से अपनी पारी 2000 में शुरू की थी और पौड़ी विधानसभा से ही निर्दलीय विधायक भी बने। बेनाम ने कहा कि जनता ने बीस साल तक स्वीकार किया। अपने विरोध को लेकर बेनाम ने कहा कि विकास का सभी को लाभ मिलता है। लोग इसकी समीक्षा जरूर करें।
अपने राजनीतिक जीवन के बीस साल पूरे होने पर बेनाम ने बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि उन्हें जब भी जो पद मिला उस पर काम किया। जनता उनके कामों की समीक्षा करे। बेनाम ने कहा कि कुछ लोग बेवजह विरोध करते हैं, लेकिन विकास कार्यों का लाभ सभी को मिल रहा है। बेनाम ने कहा कि लोगों का उन्हें हर बार साथ मिला और यही वजह भी है कि निर्दलीय भी चुनावी मैदान में जीते। 8 फरवरी को 2003 को वह निर्दलीय पौड़ी पालिकाध्यक्ष बने। 2007 में पौड़ी सीट से निर्दलीय विधायक निर्वाचित हुए। 2012 में चौबट्टाखाल से निर्दलीय विधायक लड़े हालांकि हार गए। इसके बाद 2013 में फिर पौड़ी पालिकाध्यक्ष बने। दिसंबर 2018 में भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर वह फिर पालिकाध्यक्ष बने और अब तक इस पद पर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *