संगीन अपराधों में फरार चल रहे आरोपियों पर रखा इनाम

Spread the love

रुद्रपुर। पुलिस ने संगीन अपराधों में फरार चल रहे तीन आरोपियों पर इनाम घोषित किया है। आरोपियों की सूचना देने वाले व्यक्ति को निर्धारित इनाम की राशि दी जाएगी। इसमें आशुतोष भंडारी उर्फ आशु निवासी ग्राम लालपुर पर एक मुकदमा एवं गुंडा एक्ट दर्ज है और वह जिला बदर चल रहा है। आशु को जिला बदर समयावधि के दौरान किच्छा क्षेत्र में देखा गया था। पुलिस के पहुंचने पर वह चकमा देकर फरार हो गया था। पुलिस ने आशु के ऊपर 15 हजार का इनाम रखा है। मोनू खान पुत्र मुन्ने खान निवासी ग्राम लालपुर पर हत्या के प्रयास के आरोप में दो मुकदमें दर्ज हैं। मोनू फरार चल रहा है। मोनू पर पुलिस ने 10 हजार का इनाम रखा है। जबकि सुखविंदर सिंह पुत्र मक्खन सिंह निवासी फुलसुंगी रुद्रपुर पर भी हत्या का प्रयास करने के आरोप में मुकदमे दर्ज हैं। सुखविंदर को भी पुलिस पकड़ने का प्रयास कर रही है, लेकिन वह भी अभी तक फरार है। पुलिस ने सुखविंदर के ऊपर भी 10 हजार का इनाम घोषित किया है। कोतवाल अशोक कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों की सूचना देने वाले व्यक्ति को निर्धारित इनाम की राशि दी जाएगी। उन्होंने बताया कि सूचना देने वाले का नाम व पता गोपनीय रखा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *