रुद्रप्रयाग में गैंडा कौथिग 22 को होगा

Spread the love

 

रुद्रप्रयाग। नगर मुख्यालय में पुनाड़ पांडव चौक में चल रही पांडव लीला के दौरान 22 दिसम्बर को गैंडा कौथिग का आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर समिति ने सभी तैयारियां कर ली हैं। रातभर चलने वाले इस आयोजन को लेकर समिति ने सदस्यों को व्यवस्थाएं बनाने के लिए जिम्मेदारियां भी सौंप दी है। पुनाड़ पांडव चौक में बीते 4 दिसम्बर से चल रही पांडव नृत्य में प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग पांडवों के दर्शन कर आशीष ले रहे हैं। अनेक जगहों से प्रवासी निवासी एवं धियाणियां भी आयोजन में पहुंची है। आयोजन के समापन के लिए महज 6 दिन ही शेष बचे हैं। 25 दिसम्बर को मौरू डाली कौथिग के साथ इस धार्मिक अनुष्ठान का समापन किया जाएगा। पांडव नृत्य एवं शिव समिति पुनाड़ के अध्यक्ष प्रकाश गोस्वामी, सचिव सुनील नौटियाल, कोषाध्यक्ष विक्रम कप्रवान एवं समिति सदस्य शैलेंद्र भारती ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि 22 दिसम्बर की रात प्रसिद्घ गैंडा कौथिग का आयोजन किया जाएगा। इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। 23 को पांडव गंगा स्नान के लिए अलकनंदा नदी तट पर जाएंगे, जबकि 24 की रात को हाथी कौथिग एवं पांडव यात्रा का मंचन होगा। इसके बाद 25 दिसम्बर को मौरू डाली कौथिग के साथ इस अनुष्ठान का समापन किया जाएगा। उन्होंने नगर की जनता से अधिक से अधिक संख्या में पांडव नृत्य देखने के लिए आयोजन स्थल पर आने का आह्वान किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *