जयन्त प्रतिनिधि।
थलीसैंण : थलीसैंण ब्लॉक के चौथान क्षेत्र के रिक्शाल गांव का प्रसिद्ध और ऐतिहासिक रिक्शाल डाली कौथिग का आयोजन आगामी 27 से 29 अगस्त तक किया जायेगा। सामाजिक कार्यकर्ता बलवीर जैंतवाल ने कहा कि यह डाली पूरे क्षेत्र की आस्था और विश्वास का प्रतीक है। इस कौथिग में लोग दूर-दूर से यहां पहुंचते हैं और भगवान को भोग चढ़ाते हैं और अपनी मनोकामनाएं मांगते हैं। यहां केले का पेड़ उखाड़ना भी बहुत प्रसिद्ध है, जिसकी कहानी बहुत पुरानी और धार्मिक महत्व से जुड़ी है। देवता भी अपने आश्रम में विराजमान रहते हैं और भक्तजन इस ऐतिहासिक कौथिक का आनंद लेते हैं। उन्होंने कहा कि रिक्शाल डाली का यह कौथिग पूरे चौथान क्षेत्र की पहचान है। कहा कि डाली कौथिग का आयोजन 27 से 29 अगस्त तक चौथान रिक्शाल गांव में किया जायेगा।