रिहायशी इलाकों तक पहुंच रही जंगलों की आग

Spread the love

-वन विभाग से की दावाग्नि रोकने की मांग
बागेश्वर। जंगलों की आग अब लोगों के लिए परेशानी का सबब बनते जा रही है। अब आग रिहायशी इलाकों तक पहुंच रही है। आग को लेकर यदि ग्रामीण सजग नहीं होते तो एक ट्रक आग की भेंट चढ़ जाता। लोगों ने वन विभाग से दावाग्नि रोकने की मांग की है। साथ ही गोष्ठियों से भी बाहर निकलने का सुझाव दिया। जंगल बचेंगे तभी लोग भी बचेंगे। कांडा तहसील के सानिउडियार गांव में शुक्रवार की शाम जंगल की आग रिहायशी इलाके तक पहुंच गई। आग ने सड़क पर खड़े वाहन तक पहुंच गई। इस दौरान खेतों में काम कर रही सुनीता धामी, कल्याण राम, विनायक धामी, रेशमा ने आग की लपटों को देख लिया। बगैर किसी देरी के आग बुझाने में जुट गए। उन्होंने आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। यदि ग्रामीण खेत में काम नहीं कर रहे होते तो वाहन जलकर राख हो जाता। ग्रामीणों ने वन विभाग से गोष्ठियों के अलावा वनों में लगी आग पर काबू पाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यदि जंगल की आग पर समय पर काबू नहीं पाया गया तो यह आग भयंकर रूप ले लेगी। इधर फोरेस्टर कैलाश जोशी ने बताया कि जंगल की आग बुझाने के लिए हर वक्त कर्मचारी तैनात हैं। जहां से सूचना आ रही है वहीं आग बुझाने के लिए कर्मचारी जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *