रिखणीखाल प्रवासी सम्मेलन चार जून को

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : कोटद्वार व अन्य शहरों में रह रहे प्रवासी रिखणीखाल वासियों का सम्मेलन कोटद्वार में 4 जून को आयोजित किया जायेगा। कार्यक्रम संयोजक अमित नेगी ने बताया कि भाबर क्षेत्र के निंबूचौड़ स्थित एक बारातघर में आयोजित होने वाले सम्मेलन में प्रशासनिक, कला, साहित्य, स्वरोजगार और अन्य क्षेत्रों में अग्रणी रहने वाले रिखणीखाल वासियों को सम्मानित किया जायेगा। सम्मेलन के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम सहित रिखणीखाल के पहाड़ी भोजन का आयोजन भी होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *