रिखणीखाल महोत्सव कार्यकारीणी का हुआ गठन

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : प्रवासी रिखणीखाल वासियों की पदमपुर स्थित एक बारातघर के सभागार में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में कोटद्वार में आयोजित होने वाले रिखणीखाल महोत्सव के लिए द्विवर्षीय कार्यकारिणी का गठन किया गया।
कार्यकारिणी में ठाकुर सिंह रावत अध्यक्ष, भगवती मैंदोला, राजेंद्र रावत, शोभा रावत, दीपक कुमार, देव सागर उपाध्यक्ष, अमित नेगी कोषाध्यक्ष, राकेश देवरानी व आनंद प्रकाश सचिव, विलास देवरानी और लक्ष्मी नेगी महासचिव चुने गये। धनपाल सिंह रावत को लेखा जोखा और मुकुल नेगी को मीडिया प्रभारी का दायित्व सौंपा गया। जबकि श्यामा प्रसाद कोटनाला, वीरेंद्र भारद्वाज, चंद्रेश लखेड़ा, योगेंद्र नेगी, आशीष बलोधी, शशि गुंसाई, श्रवण कुमार और शिवदयाल नेगी को कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *