अल्मोड़ा में रिमझिम बारिश से पारा गिरा

Spread the love

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा में इन दिनों मौसम लगातार अपनी करवट बदल रहा है। जिसके चलते मई माह के 18 दिन बीत जाने के बाद भी लोगों को अब तक गर्मी का एहसास नहीं हो रहा है। अल्मोड़ा में बुधवार को मौसम तल्ख तेवर में नजर आया। सुबह से ही आसमान में बादलों का जमावाड़ा लगा रहा। दिन भर रूक रूक कर रिमझिम बारिश होती रही। जिसके चलते तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। बुवार को अधितम तापमान 17 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि बीते मंगलवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री दर्ज किया गया था। सुबह से मौसम के तल्ख तेवर से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं कोरोना कर्फ्यू के बीच सुबह सात से 10 बजे तक बाजार में दुकाने खुली रही है। लोग रिमझिम बारिश में भी खरीदारी करते नजर आये। हालांकि बारिश के चलते बाजार में अन्य दिनों की अपेक्षा कम भीड़ रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *