ब्रिटेन में दंगे भडक़े: उपद्रवियों ने जमकर मचाया उत्पात, पुलिस की गाडिय़ों तोड़ी; कई जगह आगजनी की घटनाएं

Spread the love

वाश्ंिागटन , ब्रिटेन के लीड्स शहर में अचानक दंगे शुरू हो गए है। यहां बीती रात बड़ीं संख्या में उपद्रवियों ने इक_े होकर जमकर उत्पात मचाया और बसों को आग के हवाले कर दिया। दंगों की वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। दंगाइयों ने पुलिस की गाडिय़ों पर भी हमला बोल दिया। इस दौरान कईयों के शीशे तोड़ दिए और कई गाडिय़ों को ही पलट दिया। हेयरहिल्स क्षेत्र में ये दंगाई मास्क पहने घूम रहे थे।दंगों का कारण चाइल्ड केयर एजेंसी की ओर से स्थानीय बच्चों को लेकर जाना रहा। एक रेस्तरां मालिक के अनुसार, स्थानीय बच्चों को ले जाने का लोगों ने विरोध किया। रिपोर्ट के अनुसार, शुरू में लक्सर रोड पर एजेंसी के कर्मी और बच्चे दिखे, जिसके बाद उपद्रव हुआ।हेयरहिल्स सुबह में ऐसा लग रहा था कि मानो जैसे एक युद्धक्षेत्र हो। दंगाइयों की भीड़ लगातार हिंसा कर रही थी और पूरे क्षेत्र में कई जगह आगजनी कर रही थी। हिंसा के बाद कोने-कोने पर पुलिस बल तैनात था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *