भाषण, पोस्टर, निबंध में ऋषभ ने मारी बाजी

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : राजकीय व्यावसायिक महाविद्यालय बनास पैठाणी में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह हुआ। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिता के विजेता छात्रों को सम्मानित किया गया। वरिष्ठ प्राध्यापक डा. दिनेश रावत ने महाविद्यालय का परिचय देते हुए छात्रों को इंटर्नशिप के महत्व एवं अवसरों के बारे में विस्तार से बताया।
महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता अभियान (स्वीप) के अंतर्गत भाषण, पोस्टर एवं निबंध प्रतियोगिता में ऋषभ भंडारी, साक्षी और खुशबू भट्ट ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। युवा संसद प्रतियोगिता में खुशबू विजेता रहीं। गढ़ भोज दिवस पर अरविंद ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। एंटी-ड्रग्स सेल पोस्टर प्रतियोगिता में ऋषिता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। रसायन शास्त्र विभाग की प्रतियोगिता में दिव्या प्रथम स्थान पर रही। इससे पूर्व समारोह का प्राचार्य प्रो. विजय कुमार अग्रवाल ने उद्घघाटन किया। इस मौके पर पीटीए अध्यक्ष डा. राम प्रसाद पंत, कोषाध्यक्ष धर्म सिंह असवाल, डा. प्रकाश फोंदणी डा. सतवीर ने आगामी खेल प्रतियोगिताओं की जानकारी देते हुए छात्रों से उत्साहपूर्वक भाग लेने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *