वाहन फिटनेस के लिए नहीं लगेगी ऋषिकेश व देहरादून की दौड़

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : कोटद्वार क्षेत्र के वाहन चालकों को अब अपने वाहनों की फिटनेस के लिए ऋषिकेश व देहरादून की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। कोटद्वार के सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय में ही वाहनों की फिटनेस जांच की जाएगी।
बताते चलें कि गढ़वाल जीप टैक्सी समिति सहित विभिन्न यातायात संगठनों का कहना था कि वर्तमान व्यवस्था के तहत वाहनों को फिटनेस के लिए हरिद्वार एवं ऋषिकेश स्थित आटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन में भेजा जा रहा है। जिससे वाहन चालकों को अनावश्यक आर्थिक बोझ, अतिरिक्त ईंधन व्यय व समय की बर्बादी का सामना करना पड़ रहा है। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने इस समस्या का त्वरित संज्ञान लेते हुए संबंधित विभाग से समन्वय स्थापित किया। जिसके बाद यह तय किया गया कि कोटद्वार स्थित सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय में ही वाहनों की फिटनेस प्रक्रिया पुन: प्रारंभ होगी। गढ़वाल जीप टैक्सी समिति के अध्यक्ष अमरदीप सिंह रावत, जगमोहन सिंह नेगी, दीन मोहम्मद, ई रिक्शा यूनियन के अध्यक्ष जगदीश चौधरी, रमेश बड़थ्वाल, विजयपाल चौधरी, मनोज पटवाल सहित अन्य वाहन चालक ने विधानसभा अध्यक्ष का आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *