ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर साकणीधार के समीप कार खाई में गिरी, पांच की मौके पर मौत

Spread the love

टिहरी। ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर एक कार दुर्घटनाग्रस्घ्त हो गई। उसमें सवार पांच सवारियों की घटनास्घ्थल पर ही मौत हो गई। वाहन सवार श्रीनगर सेाषिकेश की तरफ आ रहे थे। चालक को छोड सभी रिश्घ्तेदारी में थे। पौडी में गमी में शामिल होने के बाद वापस लौट रहे थे।
बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर देवप्रयाग के साकणीधार के समीप एक कार खाई में गिर गई। जिसमें सवार पांच लोग की मौके पर मौके पर मौत हो गई। वहीं, सूचना के बाद रेस्क्यू टीम पहुंच गई हैैै। घटना रविवार दोपहर तकरीबन तीन बजे की है। श्रीनगर से ऋषिकेशा आ रही कार साकणीधार के समीप अनियंत्रित होकर सड़क से 200 मीटर खाई में जा गिरी। जिसमें सवार पांच व्यक्तियों की मौके पर मौत हो गई। जिसमें अजीत निवासी तमसपुर झज्जर हरियाणा (कार चालक), धीरज सिंह रावत निवासी आर्कणी पौड़ी गढ़वाल, संजीव कुमार भंडारी निवासी बापू ग्राम ऋषिकेश, पवन सिंह भंडारी गुड़गांव, योगेंद्र सिंह भंडारी निवासी इंद्रपुरम गाजियाबाद के रूप में शिनाख्त हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *