नए स्ट्रेन का खतरा: चीन, दक्षिण अफ्रीका समेत सात देशों से आने वालों के लिए कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य

Spread the love

नई दिल्ली , एजेंसी। कोरोना वायरस के नए और अधिक संक्रामक स्ट्रेन सामने आने की खबरों के बाद भारत सरकार ने इससे बचने के लिए एहतियाती कदम उठाए हैं। गुरुवार को सात और देशों से भारत आने वाले लोगों के लिए कोरोना वायरस की निगेटिव आरटी-पीसीआर जांच रिपोर्ट पेश करना अनिवार्य कर दिया गया है। इसके साथ ही यह भी कहा गया है कि यह जांच रिपोर्ट 72 घंटे से अधिक पुरानी नहीं होनी चाहिए।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि इन देशों में चीन, दक्षिण अफ्रीका, बांग्लादेश, बोत्स्वाना, चीन, मरीशस, न्यूजीलैंड और जिम्बाब्वे शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि कोरोना वायरस का यह नया स्ट्रेन सबसे पहले मई में दक्षिण अफ्रीका में पाया गया था। इसके बाद यह चीन, डेमोक्रेटिक रिपब्लिक अफ कन्गो, मरीशस, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, पुर्तगाल और स्विट्जरलैंड में भी सामने आ चुका है।
पहले यह नियम यूके, यूरोप और मध्य एशिया के देशों से आने वाले यात्रियों पर ही लागू था। माना जा रहा है कि केंद्र ने यह कदम कोरोना वायरस के नए सी़1़2 वेरिएंट के सामने आने के बाद उठाया है। इस वेरिएंट को कोरोना वायरस के अभी तक सामने आए वेरिएंट्स से अधिक संक्रामक बताया जा रहा है। एक शोध में दावा किया गया है कि इस स्ट्रेन पर मौजूदा टीके भी बेअसर साबित हो सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *