मैराथन दौड़ में रितिका और धीरज ने मारी बाजी

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा ने यंग इंडियन मेराथन का आयोजन किया। जिसमें युवाओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि श्रीनगर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक हरिओमराज चौहान और उत्तराखंड पुलिस के वर्तमान कोच व ओलंपियन मनीष रावत ने हरी झंडी दिखाकर मेराथन दौड़ को रवाना किया। भाजायुमो के नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष डा. सुधीर जोशी के नेतृत्व में हुई महिला एंव पुरूष वर्ग की मेराथन में रितिका और धीरज रावत ने प्रथम, कुलदीप नेगी व रिया रावत ने द्वितीय एंव अमित राणा व कनन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को नकद 3100, द्वितीय को 2100 और तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को 1100 रूपए की धनराशि पुरस्कार स्वरूप भेंट की गई। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *