रितिका व कार्तिक का नवोदय विद्यालय में हुआ चयन

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : राजकीय प्राथमिक विद्यालय जलेथा जयहरीखाल के दो विद्यार्थियों का नवोदय विद्यालय में चयन हुआ है। विद्यार्थियों की इस सफलता पर अभिभावकों व शिक्षकों ने खुशी व्यक्त की है। छात्रा रितिका का चयन जवाहर नवोदय विद्यालय खैरासैण व छात्र कार्तिक का चयन राजीव गांधी नवोदय विद्यालय संतूधार के लिए हुआ है। सहायक अध्यापक जसपाल सिंह असवाल ने बताया कि दोनों विद्यार्थी पढ़ाई के क्षेत्र में अव्वल रहे हैं। उनकी इस सफलता ने विद्यालय का नाम रोशन किया है। बच्चों की सफलता पर ग्राम प्रधान जलेथा जितेंद्र सिंह नेगी, प्रधानाध्यापिका विमला मैंदोला, सहायक अध्यापक जसपाल असवाल, विप्रस अध्यक्ष कुसुम देवी, संकुल समन्वयक कुंणझोली किरन रावत, संकुल समन्वयक बरस्वार चंद्रमोहन रावत, प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष जयहरीखाल विपुल भंडारी, बीआरसी समन्वयक जयहरीखाल मोहन गुसाईं, विनीता देवरानी आदि ने खुशी व्यक्त की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *