पेंटिंग में रितिका, रिचा, राहुल ने मारी बाजी

Spread the love

 

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : राठ महाविद्यालय पैठाणी में पृथ्वी दिवस को लेकर जी-20 के आयोजन के तहत जलवायु परिवर्तन के आयाम एवं परिणाम विषय को लेकर रैली, गोष्ठी, नुक्कड़ नाटक एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
महाविद्यालय परिसर में आयोजित गोष्ठी में प्राचार्य डा. जितेंद्र नेगी ने कहा कि आज पर्यावरणीय आंदोलन की जरूरत है। इस वर्ष की थीम पृथ्वी ग्रह में निवेश व्यक्तियों, समुदायों, सरकारों और व्यवसायों को प्राथमिकता देने, वर्तमान और भावी पीढ़ियों के लिए हमारे ग्रह की रक्षा और सरंक्षण की दिशा में कार्यवाही करने का आह्वान करती है। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने पैठाणी बाजार में रैली का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नुक्कड़ नाटक के द्वारा संदेश भी दिया गया। पेंटिंग प्रतियोगिता में रितिका ने पहला, रिचा और राहुल को संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान मिला। इस मौके पर डा. गोपेश सिंह, राम सिंह, डा. राजीव दुबे, डा. लक्ष्मी नौटियाल, डा. मनोज सिंह, डा. अखिलेश सिंह, डा. दुर्गेश नंदिनी, राज कुमार पाल, वीरेंद्र चंद आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *